home page

24 नवंबर को मनाया जाएगा 'सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद', जदयू ने तेज किया जनसंपर्क

 | 
24 नवंबर को मनाया जाएगा 'सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद', जदयू ने तेज किया जनसंपर्क


भागलपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। आगामी 24 नवंबर को भागलपुर के टाउन हॉल प्रांगण में आयोजित होने वाले 'सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सुल्तानगंज में जदयू द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 सहित अन्य वार्डों में जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठकें कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस जनसंपर्क और तैयारी कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने की, जबकि इस दौरान सुल्तानगंज के जदयू विधायक डॉ. (प्रो.) ललित नारायण मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक विनय कुमार, रानी झा और राहुल कुमार ने नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। जनसभाओं के दौरान वक्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के साथ साझा किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनके कार्यकाल को बिहार के विकास का 'स्वर्णिम काल' बताते हुए आगामी 24 नवंबर को इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि भूषण मंडल, प्रेमजीत कुमार, बिंदेश्वरी मंडल, उपेंद्र शर्मा, नरेश मंडल और राजकुमार झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर