home page

जिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर तीसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

 | 
जिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर तीसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू


अररिया 06 सितम्बर(हि.स.)।

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने सहित उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगाने के साथ गोवंश के पालन पोषण देखरेख एवं उत्थान के लिए मंत्रालय में विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत तीसरे चरण की हस्ताक्षर अभियान की रविवार को जिले भर में शुरूआत की गई है।

उक्त बातें बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी ने फारबिसगंज के भागकोहलिया में गौ भक्तों के बीच आयोजित बैठक में कही।बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री सोनी ने कहा पहले चरण में एसडीओ एवं दूसरे चरण में डीएम को देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम की प्रार्थना पत्र के साथ हस्ताक्षर पत्र संकलन कर सौंपा गया था।तीसरे चरण में बिहार के राज्यपाल को हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा तीसरे चरण को लेकर जिले के सभी पंचायत में बैठक के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के लिए बिगुल फूंक दी गई है।

मौके पर बबलू साह,पंकज आनंद,पप्पू मंडल,संजीत दास,सोनू कुमार मंडल,संतोष राम,मिथुन शाह, मुन्ना दास,बबलू कुमार,रवि कुमार,शिवम मंडल,बलराम शाह, नीतीश मुखिया, कुणाल कुमार, सत्यम कुमार, देव कला देवी, दौलती देवी,सलोनी देवी,उर्मिला देवी,प्रमिला देवी,राधा देवी,पूजा देवी,संजना कुमारी,रंजीत मंडल, अरविंद दास,शिवानंद मुखिया, रंजन सहा,आरंभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर