home page

कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ

 | 
कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ


कटिहार, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गैस आपूर्ति पर असर पड़ने की अफवाहों के बीच, जिला प्रशासन ने स्थिति को स्पष्ट किया है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुणाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कटिहार में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और 15923 सिलेंडर उपलब्ध हैं।

कुणाल कुमार ने बताया कि कल 4870 सिलेंडर की आपूर्ति की गई और गुरुवार को 10362 सिलेंडर और उपलब्ध होंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 16 धावा दल गठित किए हैं और 5 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। हेल्पलाइन नंबर - 06452-239025 और 239026 जारी किए गए हैं।

कुणाल कुमार ने बताया कि कटिहार में तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कम्पनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं, जिनमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सभी कम्पनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा कल दिनांकः 25 मार्च 2026 को घरेलू गैस की बुकिंग 5608 के विरूद्ध 4870 गैस सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 931 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है।

कुणाल कुमार ने बताया कि जिलान्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के मद्देनजर दिनांक:-13 मार्च 2026 से जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सबंधित पदाधिकारियों तथा HPCL, बपीसीएल एवं आईओसीएल कम्पनियों के सेल्स मैनेजर के साथ पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सतत् समीक्षा बैठक की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह