home page

कटिहार में गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य, अफवाहों से बचें : डीएसओ

 | 

कटिहार, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार में गैस की स्थिति सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।

कटिहार जिला के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं, जिनके पास 16149 घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। कल 5658 सिलेंडर की आपूर्ति की गई है, जबकि बुकिंग 5121 थी। इसके अलावा, 979 व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति की गहन निगरानी के लिए 16 धावा दल गठित किए हैं और अफवाहों से बचने की अपील की है। जरूरतमंद संस्थानों को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

डीएसओ ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही गैस बुक करें। समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 पर संपर्क करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह