home page

भागलपुर में गैस की कोई किल्लत नहीं:डीएम

 | 
भागलपुर में गैस की कोई किल्लत नहीं:डीएम


भागलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर के समीक्षा भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि भागलपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी से हो रही है। मोबाइल से बुकिंग किया जा रहा है। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। भागलपुर में गैस की कोई कमी नहीं है, क्योंकि बैकलॉग पहले से है। इसलिए धीरे-धीरे उसे कम किया जा रहा है।

प्रत्येक प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण की जा रही है। साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत है। जहां शिकायत दर्ज की जा रही है और उसका निवारण किया जा रहा है। कमर्शियल गैस भी 70% दिया जा रहा है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति किया जा रहा है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग में भी कमी दर्ज की गई है। सभी उपभोक्ताओं से भी कहना है कि वे एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने के लिए नहीं जाएं। गोदाम से गैस के वितरण पर रोक लगाई गई है।

शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति के लिए अनुमंडल स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष 24/7 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है। जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर