home page

सारण में होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगा गैस वितरण

 | 
सारण में होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगा गैस वितरण


सारण में होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगा गैस वितरण


सारण में होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगा गैस वितरण


सारण, 23 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में एलपीजी की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, अतः आमजन पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गैस सिलेंडरों का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगा, किसी भी स्थिति में एजेंसी कार्यालय या गोदाम से वितरण नहीं किया जाएगा। प्रत्येक एजेंसी को अगले दिन की वितरण सूची एक शाम पूर्व कार्यालय में प्रदर्शित करने और संबंधित उपभोक्ताओं को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों और मार्केटिंग ऑफिसर्स को फील्ड में रहकर निगरानी करने तथा स्टॉक का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन करने को कहा है। कालाबाजारी या अवैध भंडारण की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आपूर्ति संबंधी समस्याओं के लिए जिला आपूर्ति नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-245023 पर सुबह 7 से रात 9 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार