home page

गैस कालाबाजारी पर सख्ती, अब तक तीन एफआईआर दर्जः डीएसओ

 | 

सुपौल, 02 मई (हि.स.)। जिले में रसोई गैस की कमी और कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अब तक घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग और कालाबाजारी के आरोप में तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को राहत देने के लिए जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, शादी, श्राद्ध और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिसके लिए कैटरर्स को तेल कंपनियों में निबंधन कराना होगा।जिले में 51 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन औसतन करीब 6 हजार उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन द्वारा एजेंसियों, होटलों और पेट्रोल पंपों पर लगातार छापेमारी और निगरानी जारी है। डीएसओ ने कहा कि एलपीजी की उपलब्धता में सुधार हो रहा है और शिकायतों के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र