स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल, स्कूल के गेट पर कचरे का अंबार, परीक्षा देने आए छात्र परेशान
भागलपुर, 30 मई (हि.स.)। सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन बिहार के भागलपुर सिटी में ही गंदगी के ढेर लगे हैं। नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर कचरा डंप किया जा रहा है। स्कूल गेट के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। उससे निकलते बदबू से छात्र नाक बंद करने को विवश हैं।
उल्लेखनीय है कि 1939 से चल रहा यह स्कूल मैट्रिक-इंटर का सेंटर भी बनता है। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को गंदगी और बदबू से भारी परेशानी हो रही है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। स्कूल में सफाई का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन गेट पर ही कचरा फेंका जाता है।
परीक्षा के समय बदबू से बैठना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं एक तरफ शिक्षा विभाग बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाता है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के सामने ही कचरा डंप हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तुरंत सफाई कराने की मांग की है। बिहार में भाजपा सरकार के रहते स्वच्छ भारत मिशन का सपना अधूरा दिख रहा है। इसे बीएससी नर्सिंग परीक्षा सेंटर बनाया गया। जिसमें दूर-दूर से परीक्षा देने विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए परीक्षा देने आते हैं। खुद उसे स्कूल में शिक्षक और विद्यार्थी रहते हैं। लेकिन स्कूल के मुख्य गेट पर ही कचरा डंप किया जाता है। यह बदबूदार कचरा बीमारी का आमंत्रण दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा सेंटर के सामने से तुरंत कचरा हटाया जाए और स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य और पढ़ाई प्रभावित न हो।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

