home page

पिकअप सहित 1215 किलो तस्करी के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
पिकअप सहित 1215 किलो तस्करी के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


अररिया 05 मई(हि.स.)। जिले की घूरना और फुलकाहा थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार अहले सुबह पथराहा के पास छापेमारी कर 1215 किलो तस्करी के गांजा के साथ एक पिकअप वाहन,एक मोटरसाइकिल,दो मोबाइल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। मामले को लेकर घूरना थाना में कांड संख्या 36/26 धारा 8,20(बी)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।मामले में पुलिस ने फुलकाहा पथराहा वार्ड संख्या 18 निवासी 20 वर्षीय सुभाष कुमार राम पिता दिलीप राम और सुपौल जिला के जदिया के वार्ड संख्या छह निवासी 23 वर्षीय राजकुमार यादव पिता स्व.मोहन प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है।

छापामारी दल में फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा,एसएसबी कैंप घूरना,घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर