home page

एसएसबी ने तस्करी के 98 किलो गांजा किया जब्त, तस्कर फरार

 | 
एसएसबी ने तस्करी के 98 किलो गांजा किया जब्त, तस्कर फरार


अररिया 01 अगस्त (हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं बटालियन की पथरदेवा बीओपी की टीम ने बीती देर रात्रि भारत नेपाल सीमा स्थित ग्वारपुछरी गांव में छापेमारी कर 98 किलो तस्करी का गांजा जब्त किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई ग्वारपुछरी सीमा स्तंभ संख्या 184 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर की। तस्कर गांजा को तस्करी कर नेपाल से भारत की तरफ ला रहे थे।

हालांकि एसएसबी की कार्रवाई के दौरान तस्कर गांजा को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।

सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम द्वारा देर रात गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जब्त गांजा को बथनाहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर