home page

कुर्साकांटा पुलिस ने 240 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार,पिकअप सहित एक कार भी जब्त

 | 
कुर्साकांटा पुलिस ने 240 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार,पिकअप सहित एक कार भी जब्त


कुर्साकांटा पुलिस ने 240 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार,पिकअप सहित एक कार भी जब्त


कुर्साकांटा पुलिस ने 240 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार,पिकअप सहित एक कार भी जब्त


अररिया 20 अगस्त(हि.स.)।

एसपी जितेन्द्र कुमार की ओर से जिले में नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरुवार को जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 240 किलो गांजा के साथ कार में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पिकअप गाड़ी के साथ एक हुंडई आई 10 कार के तस्करों के पास से पांच मोबाइल भी जब्त किया गया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि कुर्साकांटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी होने वाली है और एक पिकअप गाड़ी संख्या बीआर38जीए 8287 पर गांजा लदा है और उसके साथ सफेद रंग की हुंडई आई 10 कार में तस्कर सवार हैं।सूचना पर कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार,सब इंस्पेक्टर उदय यादव,होमगार्ड के जवान मुकेश कुमार विश्वास,अनमोल कुमार अविश्वास, मंजीत कुमार,सोनू पासवान,राजीव रंजन कुमार के साथ महेशकुट के पास कार्रवाई और एसओपी का पालन करते हुए पिकअप से 18 बंडल गांजा कुल वजन 240.29 किलो गांजा,पांच फोन,पिकअप गाड़ी,कार जब्त किया।कार में सवार चार तस्करों को भी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।मामले को लेकर कुर्साकांटा थाना में कांड संख्या 145/26 दिनांक 20 अगस्त 2026 एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में बरदाहा थाना क्षेत्र के कौवाकोह वार्ड संख्या चार निवासी बबलू कुमार विश्वास पिता अर्जुन लाल विश्वास,छोटू रजक पिता भोला रजक,कुआड़ी थाना क्षेत्र के दहरापीपर वार्ड संख्या 14 निवासी मो.शाहरुख आलम पिता मो. यूनुफ और कुर्साकांटा के कपड़फोड़ा वार्ड संख्या आठ निवासी प्रवीण कुमार सिंह पिता दयानंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की गई है और उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर