home page

एसएसबी ने बाइक से सात किलो गांजा किया बरामद

 | 
एसएसबी ने बाइक से सात किलो गांजा किया बरामद


अररिया 22 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की ई समवाय कुशमाहा के बीओपी भेड़ियारी के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार देर रात विशेष गश्ती टीम ने नेपाल से भारत में प्रवेश किए एक बाइक सवार के पास से सात किलो गांजा बरामद किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 178 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच सौ मीटर दुरी पर की।सात किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल जब्त किया गया।मामले में एसएसबी नाका टीम ने बाइक सवार तस्कर को भी गिरफ्तार किया।नेपाल से रात के अंधेरे में गांजा को एक बैग में छिपाकर वह भारत ला रहा था,लेकिन एसएसबी नाका टीम ने कार्रवाई कर तस्कर के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया।

गिरफ्तार किया गया तस्कर जोगबनी थाना क्षेत्र के बघुआ गाँव का रहने वाला 26 वर्षीय नीतीश कुमार शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा है।जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने जोगबनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर