गंडक नदी का कटाव हुआ तेज, चार हजार एकड़ में लगे फसल स्वाहा
बेतया, 23 अगस्त (हि.स.)। मंगलपुर गोपालगंज मुख्य सड़क में बरियारपुर के सामने गंडक नदी के कटाव से एक दर्जन गांवों में खतरे की घंटी बजने लगी है।गंडक के कटाव से अब तक चार हजार एकड़ में लगे किसानों के गन्ने का फसल नदी में सम्माहित हो गया है। गोपालगंज मुख्य सड़क की तरह की दूरी करीब दो सौ मीटर ही रह गई है। इससे आस पास के गांव के लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है।
रविवार की दोपहर बाद कांग्रेस के नेताओं व स्थानीय किसानों ने गंडक नदी के कटाव का जायजा लिया। नमन नौतन कांग्रेस यात्रा के सूत्राधार सह कांग्रेस नेता रवि भुषण,नारद पांडेय,रमेश शुक्ला,नवल राय,राजीन्दर राम, इश्वर पांडेय, इस मोहम्मद,मदन पांडेय,बलालु मियां,असलम मियां,आदि ने बताया कि गंडक नदी कटाव बहुत तेजी से कर रहा है।अगर विभाग व प्रशासन इस दिशा में पहल नहीं करती है तो बहुत जल्द ही गोपालगंज मुख्य सड़क कट सकता है।अगर मुख्य सड़क कट जाता है तो मंगलपुर,कोतराहां, तेल्हुआ, शिवराजपुर सहित एक दर्जन गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
वहीं गोपालगंज जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा।जबकि पुर्वी चंपारण के भी मलाही ,सिरनी सहित अन्य गांवों पर भी असर पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं व स्थानीय किसानों ने बताया कि गंडक नदी शिवराजपुर के छरकी गांव के पिछे से मुड़कर मुख्य सड़क के पास से होकर अब गुजरने लगा है।बथना के पास से नदी दो पार्ट में हो गया है। जहां एक पार्ट अब सिधे सड़क के तरफ बढ़ने लगा है।
किसानों ने बताया कि कटाव इतना तेज है कि हजारों एकड़ जमीन में लगे फसल नदी में विलीन हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस दिशा में पहल करने को लेकर सीओ व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। बताया कि अगर इस दिशा में बचाव कार्य नहीं होता है तो कांग्रेस इसके लिए धरने पर बैठकर आन्दोलन तेज करेगी। फिलहाल आस पास के दर्जनों गांव के लोगो के माथे पर चिन्ता की लकीर साफ दिखाई दे रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

