home page

छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया

 | 
छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया


छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया


छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया


छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया


सारण, 08 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीपीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। राज्य प्रतिनिधि डॉ हरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि रेड क्रॉस समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य वक्ता और गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने रेड क्रॉस के संस्थापक के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा, त्याग और अटूट मानवता ही रेड क्रॉस की वैश्विक पहचान है।

संस्था के डॉ. सुरेश सिंह ने आगामी योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान शिविर और आपदा राहत जैसे कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ विकाश कुमार सिंह ने किया, जबकि डॉ एस.के. पराशर ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार