home page

पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

 | 
पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि


पटना, 25 अगस्त (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के अवसर पर मंगलवार काे उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जन्म दिवस के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के पौत्र डॉ मनीष मंडल एवं उनके परिजन सहित अनेक सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त