जोकीहाट पुलिस ने कार से किया विदेशी शराब की बरामदगी
अररिया 14 मई(हि.स.)। जोकीहाट पुलिस ने बीती देर रात्रि रानी चौक के निकट गुप्त सूचना पर लगाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 21.780 लीटर विदेशी शराब का खेप बरामद किया।जानकारी बुधवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से शराब का खेप जोकीहाट थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है।
सूचना पर रानी चौक के निकट पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और इसी क्रम में एक सफेद रंग की कार संख्या बीआर-01 एवी-5583 तेज गति से आता दिखाई दिया।जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे तेजी से भागने के फिराक में थे।लेकिन पुलिस ने कार की घेराबंदी कर कार को जब्त किया और तलाशी ली तो कार से भारी मात्रा में बीयर और विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पश्चिम बंगाल से आ रही थी।तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से कुल 21.780 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया।
जोकीहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि हालांकि कार की घेराबंदी के बाद कार चालक गाड़ी को खड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया है।मामले को लेकर जोकीहाट थाना में मद्य निषेध कानून के तहत कांड दर्ज कर तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लंकेज खंगालने में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

