home page

महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर एसडीएम ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ की बैठक

 | 
महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर एसडीएम ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ की बैठक


अररिया 07 सितम्बर(हि.स.) फारबिसगंज में 13 सितम्बर को श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी से निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर आपसी सौहार्द्र बनाए रखने को लेकर सोमवार को दरभंगिया टोला स्थित मदरसा में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मीटिंग की।

बैठक में समाज के प्रबुद्ध जन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द्र के साथ निकाला जाय को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया।उल्लेखनीय हो कि फारबिसगंज के दरभंगिया टोला स्थित बड़ी मस्जिद से होकर जुलूस गुजरती है,जिसके कारण सामाजिक सौहार्द्र के बिगड़ने का खतरा बना रहता है और पूर्व में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है,जिसको लेकर फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

बैठक में एसडीएम अभय कुमार तिवारी के अलावा समाजिक कार्यकर्ता वाहिद अंसारी,पार्षद इरशाद सिद्दीकी,शाकिर हुसैन,नूर कौसर,राजा अली,इलियास मंसूरी,इज़हार आलम,हंजाला अंसारी,महबूब आलम, ताज अहमद, राजू, सन्नी अनीश आलम सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर