home page

विद्या मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में वार्षिकोत्सव और विद्यालय की प्रगति की बनी रूपरेखा

 | 
विद्या मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में वार्षिकोत्सव और विद्यालय की प्रगति की बनी रूपरेखा


अररिया 22 फरवरी(हि.स.)।फारबिसगंज के कटहरा स्थित विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ डीएल दास शिशु मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर में रविवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने अधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। साथ ही शिशु विद्या मंदिर अर्थात विद्या भारती की भूमिका की चर्चा करते हुए विषय प्रवेश कराया।

सचिव शिवनारायण दास भानु ने विद्यालय में 27 फरवरी को होने वाले 21 वें वार्षिकोत्सव पर बल देते हुए समिति के अधिकारियों एवं सदस्यों का कदम से कदम मिलाकर सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय को प्रगति पथ पर आगे ले जाने एवं समाज में इसकी प्रतिष्ठा को स्थापित करने का आह्वान किया। सह सचिव कर्नल दास और कोषाध्यक्ष सकलदेव मंडल ने बच्चों के गुणात्मक विकास हेतु ठोस पहल करने पर बल दिया।अन्य सदस्यों ने भी विद्यालय के विकास पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में अन्य सदस्यों के साथ आचार्य प्रतिनिधि रिया कुमारी, अजय कुमार राय उपस्थित रहे। इससे पूर्व संगठन मंत्र के साथ बैठक प्रारंभ हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर