home page

परवाहा के घीवहा में राजेश्वर महादेव की हुई स्थापना, भक्तिमय हुआ वातावरण

 | 
परवाहा के घीवहा में राजेश्वर महादेव की हुई स्थापना, भक्तिमय हुआ वातावरण


अररिया 24 फरवरी(हि।स.)। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत परवाहा पंचायत के घीवहा गांव में एक प्रतिष्ठित फौजी परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में राजेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन आज 121 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाला जो कजरा नदी में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।मंदिर की स्थापना फौजी परिवार के द्वारा ही कराया गया है। मंदिर निर्माण के पुनीत कार्य में परिवार के बड़े पुत्र और रिटायर्ड आर्मी जवान पप्पू यादव के साथ उनके छोटे भाई कौशल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

मंदिर स्थापना के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा गांव शिवमय हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने फौजी परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस मंदिर के बनने गांव में शांति और भक्ति का माहौल सुदृढ़ होगा।

मौके पर रिटायर्ड फौजी पप्पू यादव ने कहा कि देश की सेवा के बाद अब महादेव की सेवा का सौभाग्य मिला है। यह मंदिर समस्त ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बनेगा। कौशल यादव ने भी मंदिर निर्माण में अपना महत्वपूर्ण तकनीकी और सक्रिय योगदान देकर पिता के सपने को साकार किया।

इस अवसर पर पंचायत के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर