ओम शांति केन्द्र में मातृ शक्ति चांदनी माता के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन
अररिया 14 मई(हि.स.)।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फारबिसगंज केन्द्र में 82 वर्षीय मातृ शक्ति चांदनी माता के सम्मान में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर केन्द्र की संचालिका बी के रुकमा दीदी ने वयोवृद्ध मातृ शक्ति को अंगवस्त्र एवं सौगात भेंटकर परम आराध्य शिव बाबा का ताज उनके सिर पर पहनाया।
अपने संबोधन में संचालिका ने कहा कि केन्द्र के स्थापना काल से ही चांदनी माता केन्द्र से जुड़ी हुई हैं और अस्वस्थता की स्थिति को छोड़कर बाबा की मुरली क्लास में उनकी सदैव उपस्थिति रही,जो दूसरे के लिए भी प्रेरणा दायक है। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शिव बाबा को भोग भी अर्पण कराया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश से आए दीपक ने बाबा के गीतों पर न सिर्फ लोगों को झूमने के लिए बाध्य किया। बल्कि उपस्थित भाई, बहनों के बीच नई उर्जा का संचार भी किया।
इस अवसर पर राम प्रकाश,आजात शत्रु अग्रवाल,मदन मोहन कनौजिया, विकासजी, अशोक कुमार, दुलाल दा, शंभू साह, सूर्य नारायण गुप्ता, पिन्टू कुमार,राधानंदन समेत बड़ी संख्या में भाई बहनों की उपस्थिति रही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

