home page

सेवा समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम ने की एक दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई

 | 
सेवा समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम ने की एक दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई


अररिया 23 फरवरी(हि.स.)। बिहार सरकार के निर्देश पर जनता से जुड़ी समस्याओं के मामले के शीघ्रता से निष्पादन को लेकर सरकारी कार्यालयों में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का निबटारा किया जाता है।इसी कड़ी में सोमवार को फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अभय कुमार तिवारी के जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं के निबटारे को लेकर फरियाद करने पहुंचे।फरियादियों में कई ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी अपनी फरियाद लेकर एसडीएम के पास पहुंचकर समस्या के निबटारे को लेकर आवेदन दिया।

मौके पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को सेवा समाधान दिवस के रूप में जनता की समस्या सुनी जाती है और उन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर किया जाता है।इसी के तहत आज के जनता दरबार में भूमि विवाद,राजस्व से जुड़े मामलों के साथ ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के मामले सामने आए।जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निबटारे को लेकर निर्देशित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर