home page

फारबिसगंज के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

 | 
फारबिसगंज के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन


अररिया, 20 जून(हि.स.)।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल के 11वर्ष पूरे होने भाजपा का कार्यक्रम अनवरत जारी है। शुक्रवार को भाजपा फ़ारबिसगंज नगर की ओर से नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के अध्यक्षता में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कृषि बाजार समिति बूथ संख्या 125 से 130,सार्वजनिक पुस्तकालय 131 से 141,थाना मध्य विद्यालय बूथ संख्या 163 से 167 में बड़ी संख्या में मतदाता व कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया और जन संपर्क कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों का पत्रक का वितरण किया। सभा में विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह,नगर महामंत्री संदीप कुमार,शिवानी सिंह, नगर उपाध्यक्ष आदर्श गोयल,आयुष कुमार,नगर मंत्री हेमंत रजक,भाजयुमो मंडल प्रभारी विपुल सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अरुण निराला,आईटी सेल संयोजक शुभम राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सभा मे गोरी शंकर राय, विजय भगत, राजेश मंडल, पिंटू भगत, सिंटू शर्मा, कमल किशोर भगत, अनुपम साह, मुरारी लाल साह, पप्पू भगत गोपाल दहाल, दलाल राहा, अजित ठाकुर,राहुल साह, रीता देवी,पुष्पा देवी रेणु देवी मालती देवी, शांति देवी, संगीता देवी पवनी देवी बल्केश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर