home page

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज के चार सदस्य शामिल

 | 
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज के चार सदस्य शामिल


अररिया 29 मई(हि.स.)। नॉर्थ ईस्टन बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव गठित कार्यकारणी समिति में फारबिसगंज शाखा के चार सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने बताया कि नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति में फारबिसगंज के जिन सदस्यों को शामिल किया गया है,उनमें मोती लाल शर्मा, सुशील घोषल, अशोक गुप्ता एवं दीपक समदरिया है।

अध्यक्ष श्री जोशी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सीताराम मुकीम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। नये सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों यथा 2026-2028 तक होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नये सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

इधर नई कमिटी में फारबिसगंज के चार सदस्यों के मनोनयन पर शहर के कारोबारियों में खुशी देखी जा रही है। कारोबारी मूलचंद गोलछा, बछराज राखेचा, बिनोद सरावगी, राकेश रोशन, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप राठी, योगेश भूपाल, अजातशत्रु अग्रवाल, आदर्श गोयल, आयुष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, छोटू बैद आदि ने बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर