मुख्यमंत्री के 15 अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई के जद में फारबिसगंज सीओ भी
अररिया 10 नवम्बर(हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सहयोग पोर्टल पर शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने और विलंब करने वाले 15 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते निलंबित कर दिया है।मुख्यमंत्री के निलंबन की कार्रवाई के जद में फारबिसगंज के अंचलाधिकारी पंकज कुमार भी शामिल हैं।
राज्य सरकार दआम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका तय समय में समाधान करने करने को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन करती है और उसकी उन शिकायतों को सहयोग पोर्टल पर न केवल अंकित किया जाता है,बल्कि तय समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन भी किया जाता है।
फारबिसगंज के डाक हरिपुर में 07 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने जमीन संबंधित मामलों की शिकायत दर्ज कराई थी,लेकिन अंचलाधिकारी पर उनमें से दर्जनों मामलों का निष्पादन चार माह के दौरान भी नहीं किया गयाजिसको लेकर यह कार्रवाई की आस लगाई जा रही है।सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज किए जाने के बाद सरकार और विभाग की ओर से उन शिकायतों की निगरानी सहयोग पोर्टल के जरिए भी होती है।शिकायतों की सुनवाई और निपटारे में देरी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
पंकज कुमार के निलंबन के बाद फारबिसगंज अंचल कार्यालय के कामकाज पर लोगों का ध्यान है।फारबिसगंज सीओ के खिलाफ कार्रवाई से जमीन से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व शिकायतों और लंबित कामों के निपटारे को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

