home page

नामांकन तिथि के दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी ने किया नामांकन

 | 
नामांकन तिथि के दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी ने किया नामांकन


अररिया 15 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सत्र 2026 -29 के लिए 5 अप्रैल को होने वाले चुनाव में नामांकन तिथि के दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी शंकर प्रसाद साह ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रस्तावक अमरेंद्र नारायण प्रसाद एवं समर्थक राज कुमार साह के साथ शंकर प्रसाद साह ने नामांकन किया।

जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ी वाला एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी मो. जासीम एवं अजीत कुमार झा द्वारा दी गई।

उल्लेखनीय है कि कुल छह पदों के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल ही है। और यह उम्मीद की जा रही है की चुनाव लड़ने कै इच्छुक सभी उम्मीदवार कल सोमवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।इस बीच निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार साह ने पुरानी टीम के साथ सभी पदों के लिए अपना नामांकन सोमवार को दाखिल करने का ऐलान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर