विधायक ने सिमराहा हाई स्कूल का किया निरीक्षण
| Mar 9, 2026, 18:39 IST
अररिया 09 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज विधायक मनोज कुमार विश्वास ने सोमवार को सिमराहा हाई स्कूल का निरीक्षण किया।स्कूल परिसर में बन रहे मकान का उन्होंने जायजा लिया।विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,आधारभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही विधायक ने स्कूल के प्रधान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्कूल में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर विधायक मनोज कुमार विश्वास ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य मिल सके।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

