home page

विक्ट्री वाइपर्स एमपीएल सीजन तीन के सेमीफाइनल में, अल्फा फोर्ब्स की संघर्षपूर्ण जीत,

 | 
विक्ट्री वाइपर्स एमपीएल सीजन तीन के सेमीफाइनल में, अल्फा फोर्ब्स की संघर्षपूर्ण जीत,


विक्ट्री वाइपर्स एमपीएल सीजन तीन के सेमीफाइनल में, अल्फा फोर्ब्स की संघर्षपूर्ण जीत,


विक्ट्री वाइपर्स एमपीएल सीजन तीन के सेमीफाइनल में, अल्फा फोर्ब्स की संघर्षपूर्ण जीत,


जेएमडी इलेवन भी अपने मैच जीते

अररिया 27 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज के पाठशाला स्कूल के खेल के मैदान में खेले जा रहे एमपीएल सीजन तीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को सनहार्ट इलेवन,जेएमडी इलेवन और विक्ट्री वाइपर्स ने अपने अपने मैच जीते।विक्ट्री वाइपर्स ने ब्लैक कैट्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में सनहार्ट इलेवन की दमदार जीत रही।सनहार्ट इलेवन ने फ्रेंड्स इलेवन को 21 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर फ्रेंड्स इलेवन ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। सनहार्ट इलेवन की शुरुआत तेज रही, लेकिन शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। इसके बाद निखिल बोथरा ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को 12 ओवरों में 155 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की ओर से रोहन ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी की, लेकिन टीम 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी।सनहार्ट इलेवन ने यह मुकाबला 21 रनों से जीत लिया। निखिल बोथरा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन 91 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला विक्ट्री वाइपर्स और ब्लैक कैट्स के बीच हुआ।जिसमें विक्ट्री वाइपर्स ने ब्लैक कैट्स को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।ब्लैक कैट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। दिलीप गौतम ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद विनीत खेमानी और बादल मुंद्रा ने 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 12 ओवरों में 5 विकेट पर 129 रनों तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक कैट्स के कप्तान निशांत गोयल ने 28 गेंदों में 60 रनों की तेज़ पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिला और टीम 113 रन पर सिमट गई।विक्ट्री वाइपर्स ने 16 रनों से जीत दर्ज की।विनीत खेमानी को 43 रन और 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरा मुकाबला जेएमडी इलेवन और अल्फा फोर्ब्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेएमडी इलेवन 12 ओवरों में 9 विकेट पर 106 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फा फोर्ब्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 3 ओवर में 19 रन पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद ऋषभ अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला।ऋषभ अग्रवाल 38 रन और अमन अग्रवाल 20 रन की सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी से अल्फा फोर्ब्स ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

शानदार गेंदबाज़ी 3 विकेट के लिए हिमांशु राजगार्डिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।शनिवार को पहला सेमीफाइनल सनहार्ट इलेवन और विक्ट्री वाइपर्स के बीच होगा।जबकि दूसरा सेमीफाइनल अल्फा फोर्ब्स और जेएमडी इलेवन के बीच खेला जाएगा।खिलाड़ियों और दर्शकों में सेमीफाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर