home page

बाढ़ प्रभावितों से मिले सांसद पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक सहायता

 | 
बाढ़ प्रभावितों से मिले सांसद पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक सहायता


बाढ़ प्रभावितों से मिले सांसद पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक सहायता


बाढ़ प्रभावितों से मिले सांसद पप्पू यादव, महिलाओं को दी आर्थिक सहायता


सुपौल, 26 सितंबर (हि.स.)। कोसी नदी के बढ़े जलस्तर के बीच शनिवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे।

उन्होंने किशनपुर उत्तर पंचायत के पीरगंज गांव में पहुंचकर कोसी नदी से प्रभावित बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सांसद के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित है। इसके अलावा भोजन, पेयजल, राहत सामग्री सहित दैनिक जरूरतों को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति, जलजमाव, आवागमन और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। सांसद ने लोगों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जाएगी।

दौरे के दौरान सांसद पप्पू यादव ने मौके पर मौजूद बाढ़ प्रभावित महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। आर्थिक मदद मिलने पर महिलाओं ने राहत की बात कही। इस दौरान सांसद ने महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परेशानियों की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती उत्पन्न हो गई है।

लोगों ने राहत सामग्री के वितरण के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। पीरगंज गांव पहुंचे सांसद के सामने स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज करने की आवश्यकता बताई।

ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों की तत्काल मदद करने की मांग रखी। सांसद ने प्रभावित परिवारों से कहा कि वे अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहें।

उन्होंने बाढ़ की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों के बीच सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। सांसद के दौरे के दौरान पीरगंज गांव में कोसी प्रभावित लोगों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया। सांसद ने लोगों की बात सुनकर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र