home page

नेपाल हिंसा के पांच आरोपितों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते पुलिस ने पकड़ा,सौंपा नेपाल पुलिस को

 | 
नेपाल हिंसा के पांच आरोपितों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते पुलिस ने पकड़ा,सौंपा नेपाल पुलिस को


अररिया, 09 अगस्त(हि.स.)।

नेपाल में पिछले दिनों सांप्रदायिक हिंसा के पांच आरोपी नेपाल पुलिस की ओर से की जा रही गिरफ्तारी से बचने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश करते जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने उसे पकड़ते हुए भारत नेपाल सुरक्षा समन्वय को लेकर पांचों आरोपितों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भारत नेपाल फुलकाहा बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई के तहत सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी के तहत पांचों आरोपितों को पकड़ा गया।

नेपाल के सुनसरी जिले के दीवानगंज गांवपालिका में 26 जुलाई को हुई हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रहे हिंसा के पांच आरोपितों को फुलकाहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया।

फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि नेपाल में हुई घटना के बाद सीमा पर लगातार गश्त की जा रही है। इसी दौरान पांच संदिग्ध आरोपित भारतीय क्षेत्र में प्रवेश का प्रयास करते पकड़े गए। वहीं एसएसबी 56 वीं बटालियन के आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा कि खुली सीमा को देखते हुए एसएसबी जवान दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।जिस कड़ी में बॉर्डर पर पांचों आरोपितों को पकड़ा गया।

नेपाल सुनसरी के दीवानगंज थाना प्रभारी प्रकाश पराजुल ने बताया कि पांचों आरोपितों से नेपाल में गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से भी नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों के शिनाख्त कर सुपुर्द करने को लेकर सहयोग की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर