home page

दीपावली मे रातभर फायर बिग्रेड की टीम अलग अलग स्थानों पर हुए आगजनी को काबू पाने में लगी रही

 | 
दीपावली मे रातभर फायर बिग्रेड की टीम अलग अलग स्थानों पर हुए आगजनी को काबू पाने में लगी रही


दीपावली मे रातभर फायर बिग्रेड की टीम अलग अलग स्थानों पर हुए आगजनी को काबू पाने में लगी रही


अररिया 09 नवम्बर(हि.स.)। दीपों के पर्व दीपोत्सव पर हुए आतिशबाजी और पटाखे की चिंगारी के कारण जिले के कई हिस्सों में आगजनी की घटना घटित हुई। जिसमें करोड़ों रूपये मूल्य की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। फायर बिग्रेड की गाड़ी रात भर शहर के अलग अलग हिस्सों में लगी आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुड़े रहे।

आगजनी पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपनी सक्रियता दिखाई।जोगबनी में धर्मशाला चौक के पास एक प्रतिष्ठान में आगजनी की घटना हुई,जहां स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर बिग्रेड के साथ आग पर काबू पाया।वहीं फारबिसगंज के प्रसिद्ध कारोबारी मूलचन्द गोलछा के घर और गोदाम परिसर में रखे लकड़ी के ढेर में पटाखे की चिंगारी से आगजनी हुई,जिसे फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया।शहर की अति व्यवस्त इलाका और किराना मंडी के रूप में जाना जाने वाला माणिक चन्द रोड छुआपट्टी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में हुए आगजनी की घटना हुई,जिस पर भी स्थानीय लोगों के मदद से फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड के पास देर रात दुकानों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के साथ अनुमंडल प्रशासन को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।सुल्तान पोखर बढ़ई पट्टी में भी आगजनी की घटना में करीबन छह दुकानें जलकर राख हो गई।फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों का उपयोग आग पर काबू पाने के लिए किया गया।मटियारी और सुल्तान पोखर के पास भी पटाखे और आतिशबाजी के कारण आगजनी की घटना हुई,जिस पर स्थानीय लोगों के मदद अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पाया।

आगजनी की घटना की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ राजकिशोर कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार प्रसाद समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करवाने की मशक्कत करते देखे गए।

मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि अधिकांश जगहों पर आगजनी की घटना पटाखे और आतिशबाजी के कारण हुई है।उन्होंने लोगों से अपील की कि जीवन का जो उल्लास है,उसे बचाने के रास्ते पर काम करे और पर्व को संयम, शांति और सौहार्द के साथ सावधानीपूर्वक मनाए।उन्होंने कहा कि आम लोगों को समझना होगा कि जीवन प्रकृति का दिया अमूल्य उपहार है,उसे बचाने की कवायद करनी चाहिए।आगजनी के बाद प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम तो आग पर काबू पाती ही है,लेकिन हुआ नुकसान की भरपाई नहीं हो पाता है।

वहीं मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने कहा कि जहां जहां भी आगजनी की जानकारी मिली प्रशासन ने अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आग पर काबू पाने का काम किया है।आगजनी में लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है।जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने कहा कि दीपावली को लेकर जिला प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी की घटना से निबटने को लेकर पूरी तरह सक्रिय थी और बकायदा अनुमंडल और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था,जगा आगजनी की सूचना पर तुरंत ही अग्निशमन विभाग की टीम मूव करते हुए आग पर काबू पाने में लगे रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर