home page

किशनगंज में पति समेत चार ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज

 | 
किशनगंज में पति समेत चार ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज


किशनगंज, 05 अगस्त (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की शादी छह वर्ष पूर्व सदर थाना क्षेत्र के असुरागढ़ निवासी एक युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता था।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि गर्भवती होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर वह अपने मायके चली गई। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया।

बुधवार को महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह