home page

सारण में तय हुईं खाद की कीमतें, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

 | 

सारण, 29 जुलाई (हि.स.)। समाहरणालय में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में तरैया व मांझी के विधायकों समेत कृषि विभाग के अधिकारियों, उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों तथा थोक विक्रेताओं ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में आवश्यकतानुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्टॉक पहुंचते ही निगरानी धावा दल तुरंत जांच करे और वितरण के समय कृषि कर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

छापेमारी में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों और दरों की सूची एनआईसी सारण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित उर्वरक दरें भी साझा की गईं, जैसे नीम कोटेड यूरिया 45 किग्रा 266.50 रुपए और डीएपी 50 किग्रा 1350 रुपए में उपलब्ध है।

उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी की जा रही है। किसान किसी भी शिकायत के लिए जिला हेल्प डेस्क 06152-248042, मोबाइल नंबर 9031645882 या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार