home page

CBSE और ICSE बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण  होने वाली छात्रा को मिले प्रोत्साहन राशि:सांसद

 | 
CBSE और ICSE बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण  होने वाली छात्रा को मिले प्रोत्साहन राशि:सांसद


पश्चिम चम्पारण (बगहा),28मार्च(हि.स.)।वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने शनिवार को लोकसभा में सदन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड में 75% अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के संबंध में मांग किया है।

जदयू के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सदन में मांग किया कि केंद्रीय शिक्षा बोर्ड CBSE और ICSE बोर्ड से मैट्रिक और इंटरमिडियट परीक्षा में 75% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में क्रमशः 10000/ और 25000/रुपया आगे की पढ़ाई के लिए दिया जाय। यह राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाय ताकि बालिकाओ को उच्च शिक्षा में बढ़ावा मिल सके।

बिहार और अन्य कई राज्य सरकारों की शिक्षा बोर्ड में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।सांसद सुनील कुमार ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा बोर्ड को भी ऐसी पहल करनी चाहिए क्योंकि बेटियां शिक्षित होंगी तभी एक सशक्त समाज का निर्माण होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी