home page

खेमचंद ताराचंद कॉलेज के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

 | 
खेमचंद ताराचंद कॉलेज के प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई


-डॉ. जीछू पासवान बने प्रभारी प्राचार्य

पूर्वी चंपारण,09 मार्च (हि.स.)। खेमचंद ताराचंद कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य डॉ. बिनोद बैठा के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुकता और सम्मान से भरा रहा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. बैठा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कॉलेज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. बैठा ने अपने कार्यकाल में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, अनुशासन कायम रखने और संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीछू पासवान को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य (इंचार्ज प्रिंसिपल) नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई। इस घोषणा के बाद कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. जीछू पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

अंत में अपने संबोधन में डॉ. बिनोद बैठा ने कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि कॉलेज के साथ बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा और उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार