home page

रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज में कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न

 | 
रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज में कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न


अररिया 30 मार्च(हि.स.)।

जिले के रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एंड सेमेस्टर एवं यूजी सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई।

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुल सचिव डॉ अखिलेश कुमार तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरकांत सिंह के द्वारा अररिया कॉलेज और वाईएनपी डिग्री कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि कुल 527 परीक्षार्थी दोनों पालियों की परीक्षा में सम्मिलित हुए।

प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित , वाणिज्य, भूगर्भ शास्त्र, सांख्यिकी (कला एवं वाणिज्य), तथा गृह विज्ञान एवं द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण ,मानव शास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र तथा उर्दू की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के नेतृत्व में महाविद्यालय कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों से मोबाइल , किताब,पूर्जा रखवा कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रत्येक कक्ष में सघन जांच करते रहे।

कदाचार मुक्त परीक्षा में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस सब इंस्पेक्टर अजय पासवान, छोटे लाल यादव , प्रमोद कुमार सिंह सहित महिला पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ.नूतन आलोक,प्रो. सूर्यानंद सिंह,प्रो. नवल किशोर सहाय, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. बुद्धिनाथ सिंह, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह,प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. योगेंद्र यादव,प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. कुमारी रुक्मिणी, रितेश राज,दीपेश राजआदित्य कुमार,पृथ्वीचंद यादव, नितिन कुमार, राकेश मुर्मू , राजा सिंह, प्रमोद मुर्मू आदि शान्तिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सक्रिय रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर