home page

सुल्तानगंज में गैस के लिए परेशान उपभोक्ता

 | 
सुल्तानगंज में गैस के लिए परेशान उपभोक्ता


भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में इन दिनों उपभोक्ताओं को गैस गैस की काफी किल्लत हो रही है। गैस के लिए इंडिया अनुराधा गैस गोदाम में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।

उपभोक्ताओं ने कहा कि रविवार सुबह नौ बजे से लम्बी लाइन में खड़े हैं। तीन घंटों बीतने को हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिला पा रहा है। जिनको डीसी नम्बर मिला है, उन्हीं को गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि 35 दिन बीत जाने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है। गैस बुकिंग नम्बर पर फोन करने के बाबजूद किसी का डीसी नम्बर मिला है और किसी को डीसी नम्बर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। एक दो लोगों को गैस मिला है, जिसमें पानी भरा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी के द्वारा कहा गया है कि किसी को भी गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होगी। लेकिन इसके विपरित सभी के घरों में गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है। गैस उपभोक्ता परेशान हैं। जिला प्रशासन एवं प्रखंड के अधिकारी का ध्यान नहीं होने के कारण गैस की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर