नेत्रदानी परिवार को किया गया सम्मानित
अररिया 10 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज के कारोबारी कमलेश चोपड़ा के मृत्युपरांत नेत्रदान किए जाने पर शुक्रवार को दधीचि देहदान समिति और तेरापंथ युवक परिषद की ओर से उनके घर पर जाकर परिजनों को सम्मानित किया।
दधीचि देहदान समिति और तेरापंथ युवक परिषद की संयुक्त टीम ने उनके घर पहुंच कर उनकी धर्म पत्नी चंदा बोथरा और पुत्र पारस बोथरा को शॉल,दुपट्टा, और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।कमलेश चोपड़ा का नेत्रदान फारबिसगंज में 22 वां नेत्रदान है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक बछराज राखेचा,बिनोद सरावगी,अध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा, सचिव पंकज नाहटा, पीयूष डागा, नीरज बोथरा, देवम डागा के अलावा पारिवारिक सदस्यों में ललिता चोपड़ा, बिमला देवी बोथरा, भावना पारख, संतोष देवी बोथरा, सुरभि बोथरा, प्रीति बोथरा सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित थे I दोनों संस्थाओं के द्वारा शोक की घड़ी में नेत्रदान की सहमति प्रदान करने के लिये चोपड़ा परिवार को साधुवाद दिया गया I
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

