बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन के बारे में जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
| Apr 26, 2026, 15:59 IST
पटना, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले में गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग आठवीं तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दी गई है।
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। जिलाधिकारी के द्वारा जारी यह आदेश 27 से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

