home page

सड़क दुर्घटनाओं पर विधायक ने जताया दुख

 | 
सड़क दुर्घटनाओं पर विधायक ने जताया दुख


भागलपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। बिहपुर विस के भाजपा विधायक इँ.शैलेंद्र ने बिहपुर विस क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना बताया है। फोरलेन सड़क बन जाने के बाद इस प्रकार के दुर्घटनाओं पर भी विराम लग जाएगा।

विधायक ने कहा कि एक तरफ गंगा पर बना भागलपुर विक्रमशिला सेतु दक्षिण बिहार समेत सहित झारखंड को जोड़ता है। वहीं बिहपुर से वीरपुर नेपाल के सीमा तक बन रहा एनएच 106 पुल और पथ के निर्माण के बाद अंगप्रदेश का यह क्षेत्र सीधे मिथिला क्षेत्र से जुड़ जाएगाफिलहाल एनएच 31 पर वाहनों का भारी भीड़ और दवाब है।

सूबे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से बात करने के बाद विधायक शैलेंद्र ने बताया कि खगड़िया से पुर्णिया एनएच 31 तक फोरलेन के लिए परियोजना का डीपीआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 140 किलोमीटर लंबाई वाले इस परियोजना में कुल भूमि की आवश्यकता 890 हेक्टेयर है। जिसमें उपलब्ध भूमि 770 हेक्टेयर है। जबकि 120 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

विधायक ने इस परियोजना का अनुमानित लागत 13 सौ करोड़ बताया। यह एनएच 31 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह महत्वपूर्ण परियोजना खगड़िया से शुरू होकर महेशखूंट, नारायणपुर, बिहपुर, नवगछिया और कुर्सेला होते हुए पुर्णिया तक जाती है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि विधायक ईं.शैलेंद्र ने राज्य के राज्य के उद्योग एव पथ निर्माण मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से बात करने के बाद कहा कि खगड़िया से पूर्णिया फोरलेन एनएच 31 का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके बाद पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस हाइवे का तोहफा दे रहे हैं।जो इसी के आगे से गुजरेगा। साथ ही एक और हाईवे मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर