विधायक विभा देवी के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, पिता राजबल्लभ ने लगाया अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
नवादा, 26 मार्च (हि.स.)।नवादा के विधायक विभा देवी के बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक के पति पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश यादव ने पटना के मेदांता अस्पताल में पिछले सप्ताह अंतिम सास ली। अब अखिलेश यादव के पिता राजबल्लभ यादव ने इसे मौत का संदिग्ध मामला बताया है। परिजनों ने नवादा के एक अस्पताल जिसमें अखिलेश यादव को सबसे पहले भर्ती कराया गया था उस पर गंभीर आरोप लगाया है।
विधायक के बेटे की मौत मामले में नया मोड़: अखिलेश यादव के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देरी को मौत का कारण बताया है। अस्पताल ने सात घंटों तक अखिलेश को रोक कर रखा था ऐसा आरोप लगा है. इस मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है और नवादा अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
इस प्रकरण में मृतक के पिता एवं पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव द्वारा दिए गए आवेदन के बाद जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही और इलाज में देरी को मौत का कारण बताया है।
जांच के लिए धर्मशीला अस्पताल पहुंची चिकित्सकों की एक टीम ने अस्पताल में पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जी रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. आफताब कलीम ने बताया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान की पूरी प्रक्रिया, अस्पताल की व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित चिकित्सकों और दवाओं का विवरण जुटाया जा रहा है।
जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. फिलहाल टीम तथ्यों के संग्रह और सत्यापन में जुटी है।
बेटे की मौत के बाद राजबल्लभ यादव की बड़ी घोषणा: अब राजबल्लभ यादव ने ऐलान किया है कि जिले में बहुत जल्द एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में हाईटेक मशीनें, विशेषज्ञ डॉक्टर और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था होगी, ताकि नवादा के लोगों को अब दर-दर भटकना न पड़े और दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
जल्द ही एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा. जिसमें में हाईटेक मशीनें, विशेष डॉक्टर और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी ।
इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. प्रशासन भी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

