home page

पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

 | 
पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि


अररिया 26 जुलाई(हि.स.)। अररिया कारगिल पार्क में कारगिल विजय दिवस के मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साह की अध्यक्षता में कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व सैनिकों समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के सम्मान में कैंडल जलाया और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर फॉरेस्टर श्वेता भारती, मो.अरमान खान, अभिषेक कुमार,खुशबू कुमारी समेत संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद साह, पूर्व सैनिक नीरज कुमार,पूर्व सैनिक प्रमोद चौधरी, पूर्व सैनिक अनवर आलम, पूर्व सैनिक मीर मसूद आलम, पूर्व सैनिक योगानन्द राय, दयानंद रजक समेत जिला के पूर्व सैनिक शामिल होकर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और कारगिल युद्ध की गाथा को सुनाते हुए बताया कि किस तरह भारत ने पाकिस्तान को कारगिल की पहाड़ी पर चले युद्ध में परास्त किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर