डीएम और एसपी ने की ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण
| Aug 17, 2026, 18:07 IST
अररिया, 17 अगस्त(हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, विनोद दूहन और आरक्षी अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के द्वारा सोमवार को इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। मौके पर अन्य विभागों के भी अधिकारी मौजूद थे।
बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, सभी पदाधिकारी सहित संबंधित राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

