सिकरौल थाना अंतर्गत 142 पेटी अंग्रेजी शराब व तीन हथियार बरामद
बक्सर, 01 मार्च (हि.स.)।सिकरौल थाना क्षेत्र के निहालपुर पोखरा किनारे स्थित एक झोपड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और हथियार बरामद किए। थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान 142 पेटी यानी कुल 1311 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दोनाली कट्टा, एक देसी कट्टा, एक 315 बोर रायफल तथा सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
डुमरांव एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

