home page

शिक्षक रंजीता रंजन को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

 | 
शिक्षक रंजीता रंजन को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना


शिक्षक रंजीता रंजन को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना


सारण, 01 जुलाई (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर में शारीरिक शिक्षक रंजीता रंजन के बटहाँ विद्यालय में स्थानांतरण होने पर एक भावपूर्ण विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ प्रसाद ने की। उन्होंने शारीरिक शिक्षक रंजीता रंजन के अनुशासन, खेलकूद और योग के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

समारोह में उपाध्यक्ष एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और कार्यनिष्ठा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। अंत में, शिक्षक रंजीता रंजन ने दर्शन नगर विद्यालय की मधुर स्मृतियों को अपने जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार