home page

टीन शेड की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

 | 
टीन शेड की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत


टीन शेड की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत


सारण, 30 अप्रैल (हि.स.)। गौरा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में बीती रात कुदरत का कहर देखने को मिला। अचानक आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। मृतिका सिसवा गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ शर्मा की पत्नी सुखरी देवी है।

जानकारी के अनुसार रात में आए भीषण तूफान के कारण ग्रामीण कामेश्वर शर्मा के घर का टीन शेड उखड़कर सुखरी देवी के दरवाजे पर जा गिरा। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार