home page

पथरा गांव में अग लगने से आठ झोपड़ीनुमा घर स्वाहा

 | 

सारण, 11 मई (हि.स.)। डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा गांव में बीती देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में गरीबों के आठ झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बाद भी घर के अंदर रखा हजारों का सामान, अनाज और कपड़े जल गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात जब लोग सो रहे थे, तभी अचानक उठी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आपदा में बेघर हुए परिवारों के पास अब सिर छुपाने की जगह भी नहीं बची है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे और तत्काल सहायता की गुहार लगाई है ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार