home page

डाइट में आठ दिवसीय स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का समारोहपूर्वक हुआ समापन

 | 
डाइट में आठ दिवसीय स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का समारोहपूर्वक हुआ समापन


अररिया, 27 फरवरी(हि.स.)।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, पटना की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भवन में आठ दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स का प्रशिक्षण शुक्रवार को समारोहपूर्वक समाप्त हुई।

यह कोर्स डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों के लिए आयोजित थी। राज्य मुख्यालय से आए प्रशिक्षक टीम में संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट अररिया बैजनाथ प्रसाद, एलटी स्काउट, राज्य संगठन आयुक्त सह जिला संगठन आयुक्त गाइड कटिहार प्रियंका मिश्रा,एएलटी गाइड, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कटिहार काशी प्रसाद चौहान, जिला संगठन आयुक्त कटिहार रोहित कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड अररिया जूही मलिक के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

कोर्स का उद्घाटन 21 फरवरी 2026 को डाइट के प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र प्रताप एवं अन्य व्याख्याता के मौजूदगी में स्काउट गाइड ध्वज फहराकर किया गया था।कोर्स के दूसरे दिन डाइट के प्राचार्य आफताब आलम ने बतौर अतिथि भाग लिया और स्काउट गाइड ध्वज फराह कर प्रतिभागियों को संदेश दिया।

कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रवेश, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान से संबंधित विषयों नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सैल्यूट, चिन्ह, बाया हाथ मिलाना, इतिहास, सिटी संकेत एवं हाथ संकेत, प्राथमिक सहायता, गांठे, फांस, बंधन, टेंट पिचिंग, गैजेट, ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, टर्न आउट, कैम्प फायर, बी.पी. सिक्स, योग, जुम्मा, खेल, ग्रुप डिस्कशन, टोली विधि, वर्दी आदि के बारे में बताया गया। शिविर के अंतिम दिवस शुक्रवार को सर्वधर्म प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसके बाद ध्वज शिष्टाचार कर सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करवाया गया।प्रतिभागियों को स्कार्फ एवं बगल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर डाइट के प्राचार्य आफताब आलम, उप प्राचार्य महेश कुमार, बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड अररिया के जिला सचिव युवराज पासवान , राज्य प्रशिक्षण टीम के सदस्य बैजनाथ प्रसाद, प्रियंका मिश्रा, काशी प्रसाद चौहान, रोहित कुमार, जूही मलिक, डाइट के व्याख्याता सत्य प्रकाश कुमार, अरविंद कुमार, सुरेंद्रनाथ कुमार, मो.शाहनवाज, शालिनी, सचिन कुमार, मनोज कुमार, धनंजय काफरी, प्रिया कुमारी, सुषमा कुमारी, मो. शाहिद आलम, अंश कुमार, ज्योति कुमारी के साथ 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर