home page

स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक : मंत्री

 | 
स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक : मंत्री


स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक : मंत्री


सुपौल, 21 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग के रविवार को चौथे दिन आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः काल योग अभ्यास किया गया ।

योगाभ्यास में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योगाभ्यास के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये।

योगाभ्यास में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष मांडवी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख डॉ ममता कुमारी, प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य उपस्थित रहे।

मंत्री तिवारी ने कहा स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है।

बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 18 जून से 21 जून तक सुपौल में प्रांत अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया है।

रविवार को वर्ग के आखरी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र