home page

राजेन्द्र कॉलेज में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प कार्यक्रम आयोजित

 | 

सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। राजेंद्र कॉलेज में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संबोधन और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने युवाओं से समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऋचा मिश्रा एवं डॉ. बी. एस. साहू ने बताया कि यह अभियान आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. अर्चना उपाध्याय और भूगोल विभाग के डॉ. प्रत्यूष सिंह ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से जिला बीस सूत्रीय सदस्य जय प्रकाश महतो एवं श्रम अधीक्षक कुमारी मीरा वर्मा उपस्थित रहीं। इसमें रॉबिन सिंह, चांदनी, प्रीति, रूही, मौली सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और विद्यार्थी सक्रिय रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार