home page

55 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, बालू खनन से गहराई बढ़ने का आरोप

 | 
55 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, बालू खनन से गहराई बढ़ने का आरोप


55 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, बालू खनन से गहराई बढ़ने का आरोप


सुपौल, 21 सितंबर (हि.स.)। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड संख्या-12 में सोमवार को दूमरा नदी में डूबने से 55 वर्षीय सुबह पासवान की मौत हो गई।

बताया गया कि वे नदी में पटुआ निकालने गए थे। इसी दौरान नदी के समीप अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सुबह पासवान को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

राघोपुर रेफरल अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दूमरा नदी में बालू खनन के कारण नदी की गहराई बढ़ने का आरोप लगाया है।

परिजन का कहना है कि नदी में अधिक गहराई होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से नदी में बालू खनन की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी नदी में डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र